फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, अपात्र ले रहे राशन और जरूरतमंद भटक रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अंत्योदय सूची में अपना नाम शामिल करवाने एवं राशन दिलवाने की मांग को लेकर शाहाबाद के वासितनगर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वासितनगर के ग्रामीण सुशीला, कियाफत, आशा, रामवीर आदि ने आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार दबंग हैं। वह लोगों को राशन ही नहीं देते और बाजार में उसकी बिक्री कर देते हें। कई पात्रों के नाम अंत्योदय सूची से हटा दिए गए और अपात्रों के नाम अंत्योदय कार्ड बनवाकर उन पर राशन निकाला जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी जांच हुई थी, लेकिन अब तक अपात्रों के नाम हटाकर पात्रों को शामिल नहीं किया गया, जिससे गरीब राशन की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है। ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें