फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा कटने से 3 सौ बीघा फसल जलमग्र

विज्ञापन
फोटो-44- जेसीबी की मदद से पटरी बांधते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। राभा गांव के पास सोमवार रात रजबहा पटरी कट गई। रजबहा का पानी राभा गांव व आसपास के क्षेत्र में स्थित खेतों में भर गया। जिससे तीन सौ बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं आया। बुधवार को उन लोगों ने मौके पर जेसीबी बुलाकर नहर पटरी की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

शारदा नहर से निकला रजबहा क्षेत्र के राभा गांव के पास से होकर गुजरा है। सोमवार रात गांव के पास से गुजरी रजबहा की नहर पटरी कट गई। नहर पटरी कटने के बाद तेज बहाव से पानी आसपास स्थित खेतों में भर गया। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी, लेकिन मंगलवार तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते आसपास क्षेत्र की लगभग तीन सौ बीघा गेहूं की व अन्य फसलें जलमग्न हो गईं।
ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को रजबहा में पानी कुछ कम होने पर उन लोगों ने जेसीबी मंगवाकर आपसी सहयोग से नहर पटरी की मरम्मत कराई। ग्रामीणों ने बताया कि रजबहा कटने से गांव के शिवतेज त्रिपाठी, पुत्तू कश्यप, खुशीराम, रामेश्वर, राकेश, रामचंद्र, शैलेंद्र व अनिल समेत दो दर्जन किसानों की फसलें पानी में डूब गईं। इससे उनका खासा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मंगलवार को हेड से रजबहा का पानी बंद करा दिया गया है। पानी कम होने पर रजबहा की मरम्मत कराई जाएगी। बताया कि ग्रामीणों द्वारा रजबहा पटरी की मरम्मत कराने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें