ोटो-10-ग्राम खेतुई से सामुदायिक रसोई में ट्राई साइकिल से भोजन खाने जाते लालाराम व अली मोहम्मद। संव?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। खेतुई गांव में रहने वाले दो निशक्तों को बुधवार को भूख ने सताया तो वह ट्राईसाइकिल से ही सात किलोमीटर दूर भोजन की तलाश में शहर में चल रही सामुदायिक रसोई पहुंच गए। वहां इन लोगों ने भोजन किया। कहा कि लॉकडाउन ने लोगों को रोटी की कीमत भी समझा दी है।
शहर से सात किलोमीटर दूर लखनऊ रोड पर गांव खेतुई है। इस गांव में रहने वाले लालाराम और अली मोहम्मद पैरों से नि:शक्त हैं। परिवार में कुछ लोग हैं, जिनसे भोजन मिलता रहता है। लेकिन लॉकडाउन के कारण परिजनों को भी जब भोजन की दिक्कत आई तो नि:शक्तों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बुधवार को दोनों नगर पालिका क्षेत्र में बरात घर में चल रही सामुदायिक रसोई में खाना खाने के लिए ट्राईसाइकिल से पहुंच गए। वहां कार्यरत लोगों ने इन्हें भोजन कराया।