फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण के मद्देनजर जिले के मार्गों पर 30 घंटे का डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा व सुरक्षा के कारण वाहनों के हरदोई की ओर जाने पर रहेगी रोक
विज्ञापन

डायवर्जन 28 अप्रैल को शाम छह से 29 अप्रैल रात 12 बजे तक लागू रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां आएंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए 30 घंटे तक वाहन हरदोई की ओर नहीं जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों से वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि डायवर्जन 28 अप्रैल को शाम छह से 29 अप्रैल रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक कट से हरदोई की ओर जाने वाले सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बांगरमऊ के कल्याणी तिराहा से कानपुर व बिल्हौर की ओर से आने वाले वाहन हरदोई नहीं जा सकेंगे। वाहनों को कल्याणी तिराहा, लखनऊ चौराहा की ओर मोड़ दिया जाएगा बांगरमऊ के कल्याणी तिराहा से उन्नाव की ओर से जाने वाले वाहनों का हरदोई बाईपास की प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को लखनऊ चौराहा से मियांगंज, लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। आसीवन थाना के मियांगंज चौराहा से चकलवंशी की ओर से आने वाले वाहनों को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बेहटा मुजावर के गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास से हरदोई की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्नाव-हरदोई मार्ग के चकलवंशी चौराहा से सफीपुर, बांगरमऊ होकर भी वाहन हरदोई की ओर नहीं जा सकेंगे। यहां से वाहनों को मियांगंज की ओर भेजा जाएगा। सफीपुर तिराहा से बांगरमऊ से हरदोई की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यहां से भारी वाहनों का सफीपुर तिराहा से रसूलाबाद की ओर भेजा जाएगा।लखनऊ-कानपुर हाईवे के आवास विकास बाईपास तिराहा से भारी वाहन चकलवंशी, सफीपुर और बांगरमऊ से हरदोई नहीं जा सकेंगे। सिंघूपुर बाईपास से बांगरमऊ के रास्ते से भी भारी वाहन हरदोई नहीं जा सकेंगे। गदनखेड़ा बाईपास चौराहा कानपुर से उन्नाव से सभी भारी वाहनों को उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें