बरामद चोरी की बाइकों और पुलिस टीम के साथ मौजूद वाहन चोर। संवाद
- फोटो : HARDOI
बेनीगंज। कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बाइकें भी मिली हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार को बेनीगंज कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा ने बताया कि बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा को सूचना मिली थी कि शातिर वाहन चोर लालपुर पुलिया के निकट मौजूद हैं और उनके पास चोरी की बाइक भी है। मंगलवार सुबह कोतवाल राज करन शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, सिपाही राकेश कुमार, दीन दयाल और अनुज मौके पर पहुंचे।
टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम मुनेंद्र कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम कुरशी बेनीगंज कस्बा, मोहल्ला बाजार टोला निवासी राहुल श्रीवास्तव और अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कनौरा निवासी रामू बताया। शातिरों ने वाहन चोरी की कई घटनाएं अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनके पास से 2500 रुपये भी बरामद हुए हैं।
सात हजार रुपये में बेच दी बाइक
वाहन चोरों ने कोथावां कस्बे के नहर तिराहा निवासी झोलाछाप की बाइक आठ अप्रैल को चोरी की थी। इस बाइक को सात हजार रुपये में बेच दिया था। इसका सुराग नहीं लगा है। एक बाइक ओम प्रकाश पुत्र सिद्धे प्रसाद निवासी मोहल्ला सिकलिनटोला बेनीगंज की है।