फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। कस्बे में बरौनी चुंगी के पास मंगलवार दोपहर वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम मौलवीखेड़ा निवासी हरिपाल (32) पुत्र राम खिलावन कस्बे में उन्नाव रोड स्थित बैटरी की दुकान पर काम करता था। मंगलवार दोपहर वह स्कूटी पर बैटरी लेकर बरौनी चुंगी जा रहा था। चुंगी के पास उसकी स्कूटी में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हरिपाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता राम खिलावन ने बताया कि हरिपाल तीन भाई व दो बहनों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें