फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने तलवार मारकर दो मासूमों सहित तीन को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम गजियापुर में सिरफिरे ने तलवार मारकर दो मासूम समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने उसे तलवार सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्राम गजियापुर निवासी चंदन की पुत्री रोहिणी (4) घर के बाहर रविवार सुबह खेल रही थी। साथ ही गांव निवासी राजीव की पुत्री राधा (5) भी कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी रामचक्कर पुत्र श्रीराम वहां तलवार लेकर पहुंचा और रोहिणी व राधा पर वार कर दोनों को घायल कर दिया। ये देखकर गांव निवासी राजपाल (18) पुत्र रघुनंदन वहां पहुंचा और रामचक्कर को रोकने का प्रयास किया तो रामचक्कर ने तलवार से उस पर भी वार कर दिया। घटना में रोहिणी, राधा और राजपाल घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया। जहां से चिकित्सक ने इन सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामचक्कर को तलवार सहित पकड़ लिया। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि रामचक्कर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रामचक्कर नशे का लती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें