फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हरदोई के तीन स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित कोविड 19 अस्पताल में विशेष ड्यूटी कर रहीं हरदोई की एक चिकित्सक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

लखनऊ के बक्शी का तालाब में कोविड 19 अस्पताल बनाया गया है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हरदोई में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की एक विशेष टीम को भी ड्यूटी करने के लिए कोविड 19 अस्पताल में लगाया गया है। इनमें चार-पांच चिकित्सक, छह स्टाफ नर्स, दो लैब कर्मी, तीन वार्ड ब्वाय और छह सफाई कर्मी शामिल हैं। इन लोगों की ड्यूटी रविवार को पूरी होनी थी और इसी के कारण टीम में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना की जांच कराई गई थी। इनमें से एक चिकित्सक और दो स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। पॉजिटिव पाई गई चिकित्सक मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं, जबकि एक स्टाफ नर्स बेहंदर और दूसरी संडीला सीएचसी में तैनात हैं। इन तीनों को ही फिलहाल लखनऊ में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें