फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान पर बनती मिलीं जलेबी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई है। चेकिंग के दौरान मिठाई की दुकान पर जलेबी बनती पाई गई, मोबाइल की दुकान भी खुली मिलने पर चालान किया गया। वहीं बिना मास्क के सड़कों पर निकले बाइक सवारों से भी जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि शहर में पालिका की तीन टीमें लगातार सक्रिय हैं। दोपहर दो बजे तक दुकानों, चौराहों पर बिना मास्क वालों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के चालान कर रहीं हैं। इसके अलावा जो दुकानें खुली मिल रहीं हैं उन पर भी जुर्माना लगाकर कड़ी चेतावनी दी जा रही है। रविवार को 5900 रुपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बाबा मंदिर चौराहे पर एक मिठाई की दुकान का चालान किया गया जो मिठाई की बिक्री कर रहा था। वहीं जिंदपीर चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान का भी चालान किया गया। इन दोनों से तीन हजार का जुर्माना वसूला गया तो वहीं बिना मास्क वालों से 2900 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने भी बाइक सवारों के नियमों का पालन न करने पर चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें