फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
घटना के खुलासे के दौरान हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक की हत्या कर सिर और धड़ अलग-अलग गाड़ने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। महिला ने अपने दो जीजा और कथित प्रेमी से अवैध संबंध का पता चलने पर पति की हत्या करवाई थी। मामले में मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि महिला के दोनों जीजा फरार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह अतरौली थाना क्षेत्र के घेरवा में स्थित भूड़ में युवक का धड़ और सिर अलग-अलग दफन मिला था। घेरवा के प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मृतक की शिनाख्त मुन्ना यादव (36) पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी कसमंडी कलां थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ के रूप में हुई थी।
एसपी ने बताया कि मुन्ना आपराधिक प्रवृत्ति का था। अधिकांश समय जेल में ही रहता था। इस दौरान मृतक की पत्नी पूनम के अवैध संबंध उसके दोनों जीजा (रज्जन और बच्चू) से हो गए थे। मुन्ना कुछ समय बंगलूरू में भी रहा। इस दौरान वहां उसकी मुलाकात राकेश यादव पुत्र दुन्ना निवासी शांतीखेड़ा थाना क्षेत्र अतरौली से हुई थी। यहां आने के बाद राकेश का भी उसके यहां आना जाना हो गया। राकेश के संबंध भी पूनम से हो गए। मुन्ना को इसका पता चल गया था। पूनम ने अपने दोनों जीजा के साथ मिलकर राकेश और उसके साथी ब्रह्मायादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी शांतीखेड़ा थाना अतरौली को पति मुन्ना की हत्या के लिए रुपये दिए थे। दोनों ने हत्या के बाद उसका शव गाड़ दिया था। एसपी ने बताया कि पूनम, राकेश और ब्रह्मायादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल बांका भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

भूमि बेचे जाने से भी थी नाराज
मुन्ना यादव ने पैतृक गांव कसमंडी कलां में मकान पहले ही बेच दिया था। मकान के आगे पड़ी जमीन भी कुछ दिन पहले एक लाख 45 हजार रुपये में बेच दी थी। इसमें से सिर्फ 25 हजार रुपये ही पत्नी को दिए थे। इससे भी पत्नी पूनम नाराज थी। यही कारण रहा कि पूनम ने पति की हत्या के लिए 22,500 रुपये राकेश और ब्रह्मायादव को एडवांस दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें