फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

289 मोटर मालिक भूल गए अपनी सात लाख की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में भारी वाहन लगाने के बाद 289 भारी वाहनों के मालिक अपना पेमेंट निर्वाचन कार्यालय से लेना ही भूल गए। इसके चलते विभाग ने करीब सात लाख की राशि सरेंडर कर दी। एक बार फिर विभाग ने इन मोटर मालिकों को 30 अक्तूबर तक पूरा ब्योरा देने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। अन्यथा की स्थिति में भविष्य में भुगतान न होने की बात कही है।
विज्ञापन

अप्रैल से मई के मध्य लोकसभा चुनाव को कराया गया था। जिले में 775 भारी वाहनों को लगाया गया था। चुनाव के बाद सभी मोटर मालिकों से बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड व बैंक शाखा का विवरण मांगा था। इसके बाद 486 मोटर मालिकों ने अपना विवरण तो दे दिया और उनका भुगतान करा दिया गया लेकिन 289 मोटर मालिकों ने दो बार रिमाइंडर देने के बाद भी अपने बैंक संबंधी वाहनों का ब्योरा नहीं दिया। इसके बाद विभाग ने करीब सात लाख की राशि सरेंडर कर दी।
अब कुछ मोटर मालिकों की मांग पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने सभी 289 मोटर मालिकों को सूचित करते हुए पत्र जारी किया है कि 30 अक्तूबर तक अपनी बैंक संबंधित सभी ब्योरा कार्यालय में जमा कर दें अन्यथा की स्थिति में भविष्य में उनका भुगतान कभी नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि एक बार राशि सरेंडर करने के बाद विभाग को सारा ब्योरा मिल जाने के बाद एक बार फिर से आयोग को डिमांड लेटर भेजकर डिमांड करनी पड़ेगी। उसके बाद बजट प्राप्त होने पर उनको भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें