सवायजपुर। दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री पर अधिवक्ता हितों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाते हुए 28 अधिवक्ताओं से सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं की सलाह लिए बिना हड़ताल वापस लिए जाने का आरोप जगाया है।
पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा उर्फ लालजी ने कहा कि 21 सितंबर को वकीलों ने जब सबकी सहमति से तहसील अधिकारियों के खिलाफ हड़ताल की तो बिना वकीलों को विश्वास में लिए अकेले अध्यक्ष व महामंत्री ने एसडीएम को हड़ताल समाप्त होने का पत्र सौंप दिया। जो गलत है। संजय पांडेय ने अध्यक्ष व महामंत्री पर वकीलों के हितों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है।
28 वकीलों ने अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसमें रामबरन, उपाध्यक्ष विमलेश, अनूप बाजपेई, मनोज राजपूत, उदय राज, दिनेश अस्थाना, विजय यादव, राजीव सिंह, राज प्रकाश आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने वकीलों के इस्तीफा देने की बात स्वीकारी हैं। उन्होंने कहा कि संघ की सहमति से ही निर्णय लिया गया है। महामंत्री मनमोहन शुक्ला ने कहा कि इस्तीफे पर कई वकील जो तहसील में मौजूद नहीं थे उनके भी हस्ताक्षर बनाए गए हैं। अध्यक्ष व महामंत्री ने एसडीएम व तहसीलदार को न्यायिक कार्यों में सहयोग करने की बात कही।