फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल तिराहे पर चक्काजाम, लोग परेशान

Sun, 25 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं ने रविवार को कलक्ट्रेट परिसर से बाहर निकल अस्पताल तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे राहगीरों से तीखी झड़प भी हुई। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम हटा। राहगीर रास्ता बदलने को विवश रहे। सबसे अधिक परेशानी चिकित्सालय व रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन


24 वें दिन भी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का प्रदर्शन जारी रहा। उनके साथ आशा बहू वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल तिराहे पर जमकर नारेबाजी की। सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की कतारें दोनों और लग गई। समझाने बुझाने के लिए शहर कोतवाली से एसएसआई संजय वालिया व महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह मौके पर पहुंच गई। लेकिन उन्हें समझाने में नाकाम रहीं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सामूहिक हड़ताल पर हैं। जब तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, उन्हें प्रतिमाह 18 हजार रुपये एवं सहायिका को सात हजार रुपये मानदेय नहीं दिया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

आशा बहू वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि उनका कई दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है लेकिन प्रशासनिक अमला सहयोग करने के बजाय धरना समाप्त करने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में गीता मिश्रा, सुमन सिंह, राधेलाल, कंचन देवी, गायत्री, नीलम, शिवकुमारी, आशा बहुओं के संगठन की तरफ से विद्या देवी, गुड्डी, शांती देवी, निशा देवी, उर्मिला देवी, संतोष पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें