फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव युवकों के संपर्क में आए 28 लोगों का लिया गया नमूना

विज्ञापन
फोटो-34- बल्लीपुरवा में सैनिटाइजेशन करते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम/माधौगंज। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिवारी और माधौगंज थाना क्षेत्र के मटियामऊ के मजरा बल्लीपुरवा निवासी युवकों के संपर्क में आए 28 लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटे बिलग्राम के ग्राम दिवारी निवासी युवक ने नौ मई को कन्नौज के जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराई थी। सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने उसे लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित कोविड-19 अस्पताल भेज दिया था। युवक के संपर्क में आए सात परिजनों समेत 13 लोगों को बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डा. विनीत तिवारी ने सोमवार रात ही जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में मंगलवार को इन सभी के नमूने लिए गए। सोमवार को ही सील किए ग्राम दिवारी में मंगलवार को घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। पांच टीमों ने 435 घरों में 2523 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएचसी अधीक्षक डा. विनीत तिवारी के मुताबिक किसी में भी खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने का लक्षण नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिवारी के दो किलोमीटर परिधि में स्थित ग्राम कोईलरा, कोई, दिवारीपुरवा में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य कराया जाएगा।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत मटियामऊ के मजरा बल्लीपुरवा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क में आए परिजनों सहित कुल 15 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इन सभी का नमूना लिया गया है। मंगलवार को ग्राम बल्लीपुरवा, पड़ोसी गांव बल्हेरा और दोसा में 1905 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। नगर पालिका मल्लावां, नगर पंचायत माधौगंज के सहयोग से अग्निशमन विभाग के वाहन से सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

एहतियातन 31 और लोग किए गए क्वारंटीन
बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डा. विनीत तिवारी ने बताया कि एहतियातन रहुला गांव के 20 और दिवारी के अन्य 11 लोगों को भी बिलग्राम स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इन सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें