फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 16 कोर्साें में 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित

विज्ञापन
फोटो-15- इग्नू केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्र परीक्षाओं में बुधवार को दो पालियों में 27 विद्यार्थी उपस्थित रहे। दो पालियों में 16 कोर्साें की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों की जांच कर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


सीएसएन पीजी कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र पर चल रही परीक्षाओं में सोमवार को 10 बजे की प्रथम पाली में 15 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए। इसमें 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। प्रथम पाली में बीसीएस, बीएचआईसी, एमईसी, एईडी, एमएचडी, एमजेएम, एमएसओ की परीक्षाएं हुई। द्वितीय पाली में दो बजे से पांच बजे तक 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और एक ने परीक्षा छोड़ दी।
द्वितीय पाली में बीईजीसी, बीएलआई, बीएमटीई, बीपीएसई, एमएएन, एमसीएस, एमएचआई, एमएमपीसी और एमआरडी कोर्स की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में दो विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। केंद्र समन्वयक डॉ. कुश कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद भी उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया जाता है। संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो रही हैं। परीक्षा के दौरान रविंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें