फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे में बरसा 27 मिमी पानी

Fri, 28 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह अचानक हुई आधेे घंटे की बरसात से करीब 27 मिमी पानी बरस गया। इस बारिश से से जहां एक बार फिर गल्ला मंडी में जलभराव हो गया, वहीं कुछ अन्य स्थानों पर भी पानी भर गया, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, आधे घंटे की बारिश के बाद पांच घंटे बाद निकली चटख धूप से वातावरण में उमस बढ़ गई, जिससे लोग पसीना पसीना हो गए। ज्ञात हो कि बारिश के मौसम में शहर स्थित गल्ला मंडी तथा फल सब्जी मंडी जलभराव के चलते तालाब का रूप ले लेती है। जलभराव के कारण हर वर्ष व्यापारियों एवं किसानों को हजारों रुपयों ा नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद अनाज भीग जाता है।

मंडी परिसर में जलभराव के सड़क खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए, जिससे सड़कों पर पानी भरने से वहां पर गड्ढों का पता नहीं चल पाता है और ऐसे में वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस साल भी बारिश के मौसम में मंडी का पिछला हिस्सा तालाब सा नजर आता है।
विज्ञापन


जब भी बारिश होती है मंडी में जलभराव के चलते जगह-जगह पानी भर जाता है। गुरुवार को भी बारिश के चलते गल्ला एवं फल मंडी में जलभराव हो गया। ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई बारिश करीब सुबह सात बजे तक तेज गति से हुई और उसके बाद बूंदाबांदी होती रही, जिससे करीब 27 मिमी पानी बरस गया।

इससे गल्ला मंडी के अलावा सुभाष नगर एवं आजाद नगर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया और लोगों को गलियों से आवागमन करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, करीब 12 बजे के करीब बादल पूरी से हट गए और तेज चटख धूप निकल आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें