फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27,000 लोग चुनावी गड़बड़ी की आशंका में पाबंद

Mon, 09 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
फोर्स - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका में 27000 लोगों को पाबंद किया गया है। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों पर शांति भंग और 16 हजार से अधिक लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। गड़बड़ी की आशंका वाले 157 गांवों के अंदर फोर्स लगाने की तैयारी है। जबकि नेटवर्किंग की समस्या वाले 245 पोलिंग बूथों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। इसके लिए पुलिस ने 16,664 के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। जबकि 10248 लोगों को पाबंद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 5970 लाइसेंसी असलहा भी जमा कराए हैं। पुलिस ने जिले के 205 ऐसे गांव चिह्नित किए हैं। जिनमें नेटवर्क की दिक्कत रहती है।

विधानसभावार बनाई गई सूची में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के 24 गांव, शाहाबाद  के 19 गांव, हरदोई सदर क्षेत्र के 28 गांव, गोपामऊ के 14, सांडी के 26, बिलग्राम-मल्लावां के 28 गांव, बालामऊ के 32 और संडीला के 24 गांवों के मदतान केंद्र हैं। इसी तरह आठों विधानसभा क्षेत्र में 157 गांव चिन्हित किए हैं। जिनमें मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका रहती है।
विज्ञापन


इसमें सवायजुपर में 37, शाहाबाद में 14, हरदोई सदर में 20, गोपामऊ विधान सभा में तीन, सांडी विधानसभा में 20, बिलग्राम-मल्लावां में 16, बालामऊ में 15 और संडीला में 32 मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा जिले के 205 मतदान कें द्र ऐसे हैं जहां पर नेटवर्किंग की समस्या रहती है। इन मतदान केंद्रों के 245 बूथों की पुलिस वीडियोग्राफी भी कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें