फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2613 आवेदकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Tue, 20 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों में सहायक टीचर के पद के लिए चयनित 2613 को मंगलवार को चार स्थानों पर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। डायट से सूची प्राप्त होने के बाद बीएसए कार्यालय ने नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों को सहायक टीचर पद पर तैनात करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत आवेदकों की टीईटी मेरिट पर काउंसिलिंग कराई गई। जिले में 3000 पदों पर टीईटी आवेदकों की नियुक्ति की जानी थी। जिसके लिए डायट में आवेदकों की काउंसिलिंग कराई गई।

डायट की ओर से कटआफ मेरिट के अनुसार 2613 आवेदकों की सूची बीएसए को सौंपी गई है। जिनको नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। इसके लिए बीएसए की ओर से तैयारी की जा रही है। आवेदकों को तीन माह के प्रशिक्षण को स्कूलों में भेजा जाएगा। छह माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उनको पुन: तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को मेरिट सूची जानने को बीएसए कार्यालय में आवेदकों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। वहीं डायट में काउंसिलिंग के दौरान जमा मूल प्रमाण पत्र वापस करने वालों की भीड़ लगी रही। वहां पर आवेदकोें को मूल प्रमाण पत्र पाने को मशक्कत करनी पड़ी। चयनित आवेदकोें को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

इसके लिए बीएसए डा. बृजेश मिश्र की ओर से पद स्थापन आदेश वितरित करने को चार काउंटर अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए हैं। जिसके तहत कला वर्ग के पुरुष आवेदकों को जीआईसी, विज्ञान वर्ग के पुरुष आवेदकों को डायट, कला वर्ग की समस्त महिला आवेदकों को प्राथमिक विद्यालय ऊंचा थोक कंपनी बाग और समस्त विज्ञान वर्ग की महिला आवेदकों को प्राथमिक विद्यालय हरदेवगंज मुन्ने मियां चौराहे के पास से पद स्थापन आदेश वितरित किए जाएंगे।
 
उधर, टीईटी आवेदकों को पदास्थापन आदेश के प्रशिक्षण को स्कूलों का भी आवंटन किया जाएगा। आवेदक प्रशिक्षण को पास का स्कूल पाने को बीएसए कार्यालय से लेकर डायट तक चक्कर काटते रहे। आवेदक स्कूल के लिए राजनैतिक से लेकर प्रशासनिक स्तर से अपनी सिफारिश कराने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें