फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से चोरी हुआ 26 लाख का लहसुन, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के सनई गांव निवासी ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक से 26 लाख का लहसुन चुराए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सनई निवासी ट्रक चालक प्रमोद पुत्र ईश्वरदीन ने बताया कि तीन जनवरी को वह राजस्थान से ट्रक में लहसुन लोड कर नवगांव रुपई असम जाने के लिए निकला था। पांच जनवरी को वह लखनऊ पहुंचा तभी घर से फोन और मां के बीमार होने की बात पता चली। प्रमोद ने बताया कि सूचना मिलने पर वह ट्रक लेकर संडीला आ गया।
विज्ञापन

गांव से कुछ दूरी पर नारायणपुर गांव के मोड़ के पास ट्रक खड़ा कर वह घर चला गया। छह जनवरी को सुबह वह वापस आया तो ट्रक में लदा लहसुन गायब था। बताया कि काफी प्रयास के बाद भी माल के बारे में कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर लहसुन गायब होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें