हरदोई। यूपी दिल्ली बार्डर पर फंसे पांच हजार से अधिक लोगों को जिले तक लाने वाली हरदोई डिपो की बसें अब लखनऊ में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
शासन द्वारा लखनऊ में फंसे मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में बसों की डिमांड की गई है। अफसरों ने हरदोई एआरएम आरबी यादव को बसें मुहैया कराने के निर्देश दिए थे।