हरदोई। जिले में शिक्षकों की भर्ती को लेकर काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों की सूची मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गईं। काउंसलिंग में जरूरी अभिलेखों की सूची भी कार्यालय की दीवारों पर चस्पा कर दी गईं। जिसको देखने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
69 हजार शिक्षक भर्ती में जिले में रिक्तियों की संख्या 2450 है। इसको लेकर प्रयागराज से काउंसलिंग में शामिल 2401 की सूची जिले के शिक्षा विभाग को जारी की गई है। काउंसलिंग तीन से छह जून के मध्य होनी हैं। दोपहर बाद सूची प्राप्त होते ही विभाग ने दिशा-निर्देश दीवार पर चस्पा कर दिए हैं। काउंसलिंग सेंटरों को लेकर भी विभागीय अधिकारी आपस में वार्ता करने लगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिले में काउंसलिंग तीन जून से छह जून के मध्य में करवाई जानी है। जिला स्तर पर सारी तैयारियां लगभग हो गईं हैं। काउंसलिंग को लेकर जीआईसी व आरआर इंटर कालेज को सेंटर बनाया गया हैं। उसका निरीक्षण भी कर लिया गया है।
यह प्रपत्र लाना होगा अनिवार्य
काउंसलिंग प्रपत्र, लिखित परीक्षा 2019 में किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र , नियुक्ति के लिए किया गया आवेदन पत्र, जनपद आवंटन के लिए किया गया आनलाइन आवेदन, हाईस्कूल अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र, इंटर व स्नातक अंक व प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण योग्यता अंक पत्र, जाति आरक्षण प्रमाण पत्र, सामान्य मूल निवास प्रमाण पत्र, विशेष आरक्षण मूल प्रमाण पत्र, टीईटी का अंक पत्र व प्रमाण पत्र, 69 हजार अध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 का अंक पत्र, अध्यापक भर्ती परीक्षण 2019 में किए आवेदन पत्र में प्रस्तुत पहचान पत्र, निर्धारित शपथ पत्र 10 एवं 100 के स्टांप पर, दो सादे लिफाफे जिन पर 41 रुपये का डाक टिकट लगा लिफाफा, बैंक ड्राफ्ट की छायाप्रति, चार नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज
सीट पर पहुंचने पर देना होगा बैंक ड्राफ्ट
हरदोई। काउंसलिंग सीट पर पहुंचने के बाद सर्व प्रथम अभ्यर्थी द्वारा निर्धारित शुल्क का बैंक ड्राफ्ट जो सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पद नाम से निर्गत होगा व बैंक ड्राफ्ट के पीछे अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन संख्या नाम, पिता का नाम अंकित होगा। उसको देने के बाद ही काउंसलिंग होगी।
एक से अधिक पति पत्नी नहीं हैं देना होगा शपथ पत्र
हरदोई। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी को 10 रुपये का स्टांप भी देना होगा। जिसमें अभ्यर्थी को स्पष्ट अंकित करना होगा कि उसकी एक से अधिक पत्नी या पति नहीं हैं।
शिक्षा मित्रों को यह भी लाना होगा
हरदोई। शिक्षामित्र जो इस शिक्षक भर्ती के लिए अर्ह हैं उन्हें बीएसए का शिक्षामित्र पद पर तैनाती का प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र, 30 दिवसीय शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, 15 दिवसीय शिक्षा मित्र प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।
फोटो-15-काउंसिलिंग के दौरान लगने वाले अभिलेखों को जानने के लिए बीएसए आफिस में चस्पा सूची को देखते अ- फोटो : HARDOI