फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 24 घंटे बाद बुजुर्ग महिला का शव गर्रा नदी के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला

Tue, 29 Jul 2025 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लालपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला का शव 24 घंटे बाद पाली थाना क्षेत्र के केवलपुर-धर्मपुर के पास गर्रा नदी के किनारे मिला। सोमवार की शाम मिला शव क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर निवासी माया देवी (70) रविवार की शाम को घर से शौच के लिए निकली थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसपर उनके पुत्र नेतराम ने सोमवार को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सोमवार की शाम को ही पाली थाना क्षेत्र के केवलपुर-धर्मपुर के पास से गुजरी गर्रा नदी के पास एक महिला का शव मिला। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था।
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार को लालपुर निवासी महिला के गायब होने की जानकारी थी। उन्होंने महिला के परिजनों को सूचना दी। नेतराम ने शव की पहचान अपनी मां माया देवी के रूप में की। मृतका के परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की गुमशुदगी शाहाबाद कोतवाली में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें