फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

232 केंद्रों पर तैनात हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Thu, 19 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने शिकंजा कसते हुए 300 परीक्षा केंद्रों में 232 पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए। बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि किसी भी कीमत पर वह केंद्रों पर नकल नहीं होने देेंगे। परीक्षा पर निगरानी के लिए 81 कें द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बिजली की समस्या होने से बैट्री से बैकअप की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने के लिए तहसील मुख्यालयों पर बनाए गए पांच संकलन केंद्र भी कै मरे की निगरानी में रहेेंगे।

नकल रोकने के लिए जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाते हुए उन्हें केंद्रों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर सुबह 6:30 बजे पहुंचेंगे। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसकी सूचना तत्काल उन्हें दें। किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दें। नकलचियों पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने क हा कि लखनऊ से सीसीटीवी कै मरे मंगवाए गए हैं। 81 सेंटरों पर गुरुवार की शाम तक कैमरे लगा दिए जाएंगे। इस मौके पर बीएसए/परीक्षा प्रभारी डा. बृजेश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मीश्ंाकर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री गुरुवार को अपने-अपने कें द्रों पर मौजूद रहें। यदि निरीक्षण में अनुपस्थिति मिलीं तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें