फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिए सेहत और शिक्षा के टिप्स

Thu, 19 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख सुरसा संजय मिश्रा की पहल पर गांवों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ बेहतर और अच्छा करने के उद्देश्य से बुधवार को डाक्टर, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने प्राथमिक स्कूलों में जाकर बच्चों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उनकी सेहत जांची तथा स्वस्थ रहने तथा अच्छे ढंग से शिक्षा प्राप्त करने के टिप्स दिए। इस दौरान टीम को कुछ समस्याएं भी बताई गईं जिस पर ब्लाक प्रमुख ने निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

बुधवार को टीम प्राथमिक पाठशाला महुरा, रघुनाथपुर, बन्नापुर, प्योंदी, सहोरिया पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने बच्चों के बीच स्वास्थ्य को लेकर विशेष चर्चा की। प्राथमिक पाठशाला महुआपुर में प्रधान अध्यापिका ने तीन माह में विद्यालय को आदर्श बनाने की बात कही और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम का आभार जताया।
विज्ञापन


यहां शौचालय संबंधी समस्या बताए जाने पर ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा ने जल्द ही शौचालय का निर्माण कराने की बात कही। टीम में डा. पंकज मिश्रा, डा. राकेश यादव, शिक्षक अब्दुल सत्तार, पूर्व प्रधान भैलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें