फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सभा तक आराम न करें कार्यकर्ता : सहकारिता मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई शहर के गांधी मैदान और कछौना में मंगलवार को आयोजित विजय संकल्प सभा के जरिये भाजपा ने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस सभा से विजय सभा होने तक कार्यकर्ता आराम न करें। उन्होंने कहा कि जेल जाने के भय से विपक्षी एक हो गए हैं।
विज्ञापन


शहर में आयोजित विजय संकल्प सभा में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि पांच साल के दौरान देश की परिस्थितियों में बहुत बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय संकल्प और विकल्प के बीच का है। कार्यकर्ता ही नहीं पूरे देश के लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों खासकर सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष के पास चेहरा तक नहीं है।

बसपा सरकार के पत्थरों के बारे में वह नहीं बोलेंगे, लेकिन तीन सीएमओ की हत्या पर सवाल करते हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा क्षेत्र हरदोई के संरक्षक बनाए गए वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। संकल्प सभा को पूर्व सांसद और प्रत्याशी जयप्रकाश रावत, गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, सांडी विधायक प्रभारी कुमार, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और राजाबख्श सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने की। इस दौरान जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवतार शुक्ला, राजीव रंजन मिश्रा, रामबहादुर सिंह, विद्याराम वर्मा, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, प्रीतेश दीक्षित, अविनाश मिश्रा भी मौजूद रहे।

उधर दूसरी ओर कछौना के गीता देवी इंटर कालेज में आयोजित सम्मेलन में सहकारिता मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं को न तो विकास दिख रहा है और न ही उपलब्धियां। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हरदोई व मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशियों को देशहित में जिताने का काम करें।

यहां प्रत्याशी पूर्व सांसद अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह आशू, विधायक रामपाल वर्मा, विधायक राजकुमार अग्रवाल, विधायक रामकृष्ण भार्गव भी मौजूद रहे। संचालन जेपी सिंह राणा ने किया।

भाजपा ने मिश्रिख और हरदोई लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। नए प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। मंगलवार को हुई विजय संकल्प सभा से दोनों सांसद अंशुल वर्मा और अंजूबाला नदारद रहीं।

गांधी मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल नहीं पहुंचे। सदर विधायक नितिन अग्रवाल भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसको लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। समर्थकों ने बताया कि दोनों नेता बाहर गए हैं।
विज्ञापन


‘अब जनता चुने संकल्प या विकल्प’

भाजपा ने विजय संकल्प सभा के जरिये विपक्षियों पर साधा निशाना
सहकारिता मंत्री ने कहा, जेल जाने के डर से किया गया गठबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें