अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ग्राम शेखजिल के पास कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी लखनऊ से साक्षात्कार में प्रतिभाग कर वापस घर जा रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के कटरा- बिल्हौर मार्ग पर रविवार शाम को ग्राम शेखजिल के पास कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जनपद बरेली के महानगर निवासी कपिल (35) पुत्र देव सिंह राना, उसका साथी अनुज कुमार (32) पुत्र जगत नारायण और अखिलेश यादव (35), जनपद बुलंदशहर के खंडहर निवासी प्रदीप (26) पुत्र वीरेश और जनपद बदायूं के अखिलेश (19) पुत्र श्रीपाल घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ट्रक ने कार में टक्कर मारी, पांच घायल
- कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हुआ हादसा
- लखनऊ से साक्षात्कार में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे युवक