फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 207 युवा रोजगार के लिए चयनित

Sat, 10 Feb 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बिलग्राम ब्लाॅक परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 207 युवाओं को रोजगार के लिए चुना। 12 युवाओं को ऑफर लेटर भी दिए गए।
विज्ञापन

आईटीआई, ग्रामीण कौशल विकास मिशन और सेवायोजन विभाग के विकास खंड बिलग्राम परिसर में लगे रोजगार मेले में युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के अभिलेखों के परीक्षण के साथ उनका साक्षात्कार लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार के लिए चयनित किया।
रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने किया। चयनित युवाओं में से 12 को मेले में ही ऑफर लेटर दिए गए। आईटीआई हरदोई के फोरमैन आदिल रिजवी, वरिष्ठ सहायक दिलीप वर्मा, प्रताप विक्रम सिंह, आलोक सिंह, जिला कौशल प्रबंधक अरविंद सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें