फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई व मिश्रिख के बूथों के लिए एक लाख 7 हजार मतपत्र तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई व मिश्रिख लोकसभा सीटों के समस्त बूथों के लिए एक लाख सात हजार मतपत्रों की छपाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। हरदोई लोकसभा सीट के लिए 53 हजार तो मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए 54 हजार 300 मतपत्रों को तैयार करवाया गया है। निर्वाचन अधिकारियों की माने तो टेंडर वोटों के लिए प्रत्येक बूथ पर 20-20 मतपत्र उपलब्ध कराए जाने हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को दिन भर निर्वाचन से संबंधित अधिकारी मतपत्रों की समीक्षा में लगे रहे। आयोग के निर्देश पर प्रत्येक बूथ पर मतदाओं के लिए टेंडर वोट की व्यवस्था है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर 20-20 मतपत्र टेंडर वोट के लिए उपलब्ध है।

हरदोई की समस्त विधानसभाओं सहित मिश्रिख की समस्त विधानसभाओं के बूथों के लिए भी इसी जिले में प्रशासन को मतपत्रों की व्यवस्था करनी थी जिसके चलते तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल एक लाख सात हजार तीन सौ मतपत्र छपवाए गए हैं।
विज्ञापन


हरदोई लोकसभा सीटों के लिए 53 हजार एवं मिश्रिख लोकसभा सीट की विधानसभाओं के लिए 54 हजार तीन सौ मतपत्रों की छपाई करवाई गई है। मतपत्रों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि बूथ पर यदि मतदाता पहुंचता है और पीठासीन बताता है कि आपका वोट पहले ही पड़ चुका है लेकिन मतदाता अड़ जाता है कि उसका वोट नहीं पड़ा।

वह स्वयं डालने आया है तो उसके लिए बूथों पर टेंडर वोट की व्यवस्था है इसके लिए ईवीएम से वोट न डालकर मतपत्र से वोट पड़ता है जिसकी बाद में जांच हो जाती है। पीठासीन अधिकारी की डायरी में भी इसको दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन


हरदोई व मिश्रिख के बूथों के लिए एक लाख 7 हजार मतपत्र तैयार

हरदोई लोकसभा क्षेत्र के लिए 53 हजार मतपत्रों की हुई छपाई
तो मिश्रिख लोकसभा के बूथों के लिए 54 हजार 300 मतपत्र किए गए तैयार
टेंडर वोटों के लिए प्रत्येक बूथ पर रखे जाएंगे 20-20 मतपत्र
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय में हुई समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें