फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छह साल पुराने कोतवाली देहात क्षेत्र के नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को एडीजे श्रीपाल सिंह ने 20 साल की सजा सुनाई है। उन्होंने 17 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि छह फरवरी 2020 को वह पति और बच्चों के साथ खेत में पानी लगाने गई थी। घर में उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी राजेश त्रिवेदी घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचना पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
मामले की सुनवाई एडीजे श्रीपाल सिंह के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष ने पीड़िता और उसकी मां समेत कुल आठ गवाह पेश किए। वहीं बचाव पक्ष ने आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास न होने का हवाला दिया। साथ ही बताया कि घटना के समय उसकी उम्र करीब 44 वर्ष थी और रहम की मांग की।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि दोषी का अबोध बालिका के साथ किया गया कृत्य अत्यंत गंभीर प्रकृति का है। इस पर उसे 20 साल के कारावास और 17 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें