फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो करोड़ से पाली निकाय के 20 हजार लोगों को मिलेगी शुद्ध जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर पंचायत पाली के सभी परिवारों को जल्द ही शुद्ध जलापूर्ति मिलने लगेगी। सभी घरों को भूमिगत पाइपलाइन से जलापूर्ति के लिए काम कराए जाएगा। नगर पंचायत ने पाइपलाइन से वंचित परिवारों तक जलापूर्ति के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी है। नगरीय पेयजल योजना में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरीय निकायों में लोगों को घरों तक शुद्ध जलापूर्ति के लिए नगरीय पेयजल योजना में काम कराया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से निकाय के सीमा विस्तार, पाइपलाइन जलापूर्ति से वंचित आबादी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का सर्वे कराते हुए कार्ययोजना तैयार कराई गई थी। नगरीय पेयजल योजना में शासन ने नगर पंचायत पाली को बजट भी जारी कर दिया है। निकाय की ओर से काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। बताया गया कि नगर पंचायत की ओर से 2,08,68,373 रुपये से पाइपलाइन विस्तार, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन आदि की मरम्मत कराई जाएगी।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पाली में काम कराए जाने के लिए कार्ययोजना को स्वीकृति दी है। डीएम के अनुमोदन पर अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने प्रक्रिया शुरू की है। बताया कि काम हो जाने से करीब 20,000 से अधिक आबादी को शुद्ध जलापूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पाली कस्बे में कुछ इस तरह से कराए जाएंगे शुद्ध जलापूर्ति के लिए काम :
-मोहल्लों में पेयजल से जुड़े कार्यों की मरम्मत।
-मोहल्ला भगवंतपुर में भूमिगत पाइपलाइन का विस्तार।
-मोहल्ला आजादनगर की वंचित आबादी में भूमिगत पाइपलाइन डलवाई जाएगी।
-कस्बे में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने का काम।
-मोहल्ला मलिकाना में पाइपलाइन का विस्तार।
-मोहल्ला शेखसराय अहमदपुर की वंचित आबादी में पाइपलइन का काम।
-मोहल्ला बिरहाना ख्वाजीगीपुर में वंचित आबादी में पाइपलाइन का विस्तार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें