फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नवरात्र में फलों की कीमतों में 20 प्रतिशत उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्र पर मांग बढ़ने से फलों की कीमतों में 20 प्रतिशत की उछाल आई है। फलों के थोक और फुटकर कीमतों में उछाल आने से व्रत रखने वाले लोगों को आम दिनों से अधिक कीमत अदा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

थोक फलमंडी में फलों की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण फुटकर में भी रेट बढ़ गए हैं। थोक में सेब, संतरा, केला और अंगूर की कीमतों में हुई वृद्धि से लोगों करीब 20 प्रतिशत अधिक मूल्य देना पड़ रहा है। थोक और फुटकर फल विक्रेताओं ने बताया कि करीब-करीब सभी फल बाहर से आते हैं। बाहर की मंडियों में भाव बढ़ने से यहां की मंडी में भी रेट बढ़े हैं।
फल विक्रेता राजू, राजेश और रामू कश्यप ने बताया कि करीब आठ माह पहले 40 रुपये प्रति दर्जन बिकने वाले केला अब 60 रुपये में हो गया है। ऐसे ही संतरा 80, सेब 140 और अंगूर 100 रुपये प्रति किग्रा. के भाव से बिक रहा है। सभी के भाव में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें