फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मार्च में बचे 20 दिन, 432 ग्राम पंचायतों में चार करोड़ से अधिक डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायतीराज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को मिलने वाले राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग के टाइड और अनटाइड फंड के रुपये से काम और भुगतान में 432 ग्राम पंचायतें पिछड़ गई हैं। मार्च में 20 दिन बचे हैं और 432 ग्राम पंचायतों में चार करोड़ से अधिक रुपये खातों में डंप हैं। इससे ग्रामीणों को सुविधा और सहूलियत का लाभ नहीं मिल पा रहा है और वहीं जिले की भी स्थिति मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर डी श्रेणी में चल गई है। डीपीआरओ ने मंगलवार को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा की और इन ग्राम पंचायतों में बड़ी मात्रा में रुपये खातों में जमा मिले हैं। पंचायत सचिवों की ग्राम पंचायतों में डंप हैं रुपये : ग्राम पंचायतों के खातों में पंचायतीराज विभाग के माध्यम से दिए जाने वाले रुपयों के डंप होने पर पंचायत सचिवों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायतों को काम कराने के लिए राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की टाइड और अनटाइड फंड में मिले रुपये से काम और भुगतान में पंचायत सचिव लापरवाही कर रहे हैं। इससे जनपद की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर डी रैंक प्रदर्शित हो रही है। मंगलवार की समीक्षा के बाद 15 मार्च तक सुधार का समय दिया गया है। इसके बाद कम और खराब प्रगति वाले पंचायत सचिवों का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। -विनय कुमार सिंह
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें