फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता के लिए भी दो शिक्षक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर राज्य स्तर पर जिले से दो शिक्षकों का चयन किया गया है। दोनों शिक्षकों को 23 से 26 जून को होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिषदीय शिक्षकों को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के क्षेत्र में सम्मानित किया जाता है।
बेसिक शिक्षा में सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित शिक्षा देने वाले शिक्षकों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों की सूची राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) को भेजी जाती है। विभिन्न मापदंडों पर आंकलन के उपरांत एससीईआरटी लखनऊ चयन करता है। जिसमें इस बार कोथावां ब्लॉक से राधेश्याम दीक्षित और कछौना ब्लॉक से दीपक दीक्षित को चयनित किया गया है। यह दोनों शिक्षक 23 जून से 26 जून तक होने वाली प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रस्तुति देंगे। इनके चयन पर बीएसए हेमंत राव सहित कई अधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई दी है।
विद्यालय व अपने नाम की स्लाइड तैयार करेंगे शिक्षक
हरदोई। संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह के द्वारा जिले के बीएसए को जारी निर्देशों में बताया गया कि चयनित प्रतिभागी अपने द्वारा आईसीटी से संबंधित कार्यों एवं परिणामों का पॉवर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। प्रतिभागी प्रतियोगिता में अपने जनपद का नाम, विद्यालय का नाम व अपने नाम की स्लाइड को तैयार करेंगे। जिससे उनकी पहचान आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें