फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमलवा से बालक का अपहरण कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तांत्रिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने परिजनों को बीमारी से बचाने के लिए तांत्रिक के इशारे पर बालक की हत्या कर शव नाले में फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमलवा निवासी बरातीलाल का पुत्र अनूपपाल (7) गांव में ही रामकुमार के गोड़े के पास खेल रहा था। तभी बाइक से आया युवक उसे उठाकर ले गया था। शुक्रवार रात अनूप का शव बेतवा नाले में पड़ा मिला था। बराती ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा करने के लिए सीओ संडीला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने रविवार सुबह संडीला कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी पवन कुमार पुत्र गयाप्रसाद और टीकर निवासी संतोष पुत्र गंगादीन को बहादुरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
दोनों ने अनूप की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पवन कुमार के परिवार के लोग अक्सर बीमार रहते थे। इसके कारण पवन तांत्रिक संतोष कुमार के गांव टीकर जाया करता था। तांत्रिक संतोष कुमार ने पवन को सलाह दी थी कि किसी बच्चे की गला दबाकर बलि दी जाए तो संतोष के परिजनों को बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। गुरुवार को पवन कुमार संतोष के घर गया। दोनों बाइक से बरगदिया तिराहा आए और दारू लेकर जिंदबाबा की मजार पर पहुंचे। दोनों ने शराब पी।
विज्ञापन

पवन वहां से अकेले बाइक से रमलवा गया तो अनूप खेलता दिखा। उसने अनूप को ही बाइक पर बैठा लिया और मजार पर पहुंच गया। यहां संतोष के कहने पर पवन ने अनूप की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे बेतवा नाले में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि पवन और संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई पवन की बाइक भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें