फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग से दो युवक गिरफ्तार, तमंचे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। पुलिस ने गश्त के दौरान सोमवार सुबह पिरकापुर स्थित बाग में छिपे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि गश्त के दौरान सोमवार को एसआई योगेंद्र सिंह को सूचना मिली कि पिरकापुर गांव स्थित बाग में दो संदिग्ध युवक छिपे हैं।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने अपना नाम पिंटू और गुड्डू बताया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें