हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी मनोहर पुत्र राजेंद्र ने बताया कि वह शनिवार देर रात भांजे विमल (22) निवासी गौसगंज के साथ बाइक से ससुराल गौसापुर जा रहा था। रास्ते में कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर गौसगंज डबल नहर के पास शनिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा विमल हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बेंहदर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने विमल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।