हरदोई। शनिवार व 20 दिसंबर रविवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में यूपी पुलिस की जेल वार्डन व फायरमैन की परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षार्थियों के लिए मुरादाबाद मंडल मुख्यालय ने तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज हरदोई और कछौना में निर्धारित है।
ट्रेन संख्या 04304 का संचालन 19 दिसंबर को किया जाएगा। ट्रेन शाम 6.10 बजे हापुड़ से चलेगी। यहां हरदोई स्टेशन पर रात को ट्रेन 1.12 बजे व कछौना स्टेशन पर रात दो बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04306 सहारनपुर से 19 दिसंबर को रात 8.20 बजे चलेगी। ट्रेन हरदोई स्टेशन पर रात 2.38 बजे व बालामऊ जंक्शन पर रात 3.10 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेनें रवाना होंगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 04303 लखनऊ से 19 व 20 दिसंबर को शाम सात बजे लखनऊ से चलेगी। ट्रेन रात 8.20 बजे बालामऊ स्टेशन व रात 8.50 बजे हरदोई स्टेशन पहुंगी। वहीं ट्रेन संख्या 04305 लखनऊ से शाम 6.10 बजे चलेगी। ट्रेन शाम 7.26 बजे बालामऊ व शाम 7.55 बजे हरदोई स्टेशन पर पहुंचेगी। सीएमआई मनीष वाजपेयी ने बताया कि ट्रेनों पर जनरल टिकट वैध रहेगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर काउंटर से टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं।