महिला की डेंगू से मौत
सांडी। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी महिला की डेंगू से मौत होने के चौथे दिन उसकी ननद की भी डेंगू से मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी राजकुमार की पत्नी मिथलेश (40) की बुखार के कारण चार सितंबर को लखनऊ में मौत हो गई थी। मिथलेश की ननद पिंकी (26) पुत्री राममासरे राठौर भी बुखार से पीड़ित होने के कारण लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थी। वहां उसे भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। बुधवार को उसकी भी लखनऊ में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सांडी में लगातार बढ़ रहे बुखार के मामलों को देखते हुए सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल ने जागरुकता के लिए वाहनों से प्रचार प्रसार शुरू कराया है। इसके अलावा मोहल्ला खालसा कोरियाना और नवाबगंज में घर घर दवा का छिड़काव भी कराया गया।
वहीं शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहोरा निवासी समर सिंह (38) पुतसर बृजलाल फौजी है। वह जालंधर में तैनात था। मकान का निर्माण कराने के लिए 25 दिन का अवकाश लेकर घर आया था। पांच अक्टूबर को समर सिंह को तेज बुखार आ गया। परिजन उसे लखनऊ के कमांड अस्पताल ले गए। बुधवार सुबह समर सिंह की मौत लखनऊ में हो गई। परिवार में पत्नी बबली और तीन बच्चे हैं।