फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विस्बा जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या

विज्ञापन
फोटो-17- मृतक प्रेमचंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मगियावां में सोमवार रात जमीन के विवाद में युवक ने परिजनों संग मिलकर चचेरे भाई पर हमला बोल दिया। भाई उसे बचाने आया तो ईंट से उसका सिर कूंच दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के घायल भाई की तहरीर पर चाचा, चाची, चचेरे भाई-बहन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मगियावां निवासी लज्जाराम, मेवाराम और दयाराम तीन भाई थे। पैतृक छह बीघा भूमि का बंटवारा तीनों के बीच हो गया था। बंटवारे के समय जमीन के बीच में लगा पेड़ काटने के बाद बेच दिया गया था। इसके बाद यहां दो बिस्वा जमीन खाली पड़ी थी। इस जमीन पर कब्जे को लेकर दयाराम के पुत्र गोपी और चाचा मेवाराम के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार रात गोपी अपने भाई प्रेमचंद्र उर्फ रिंकू (30) के साथ खाना खाने के बाद छत पर बैठा था। इसी दौरान उसके चाचा मेवाराम, चाची नन्ही, चचेरा भाई सुमित और चचेरी बहन शिवानी छत पर आ गए और गोपी से गाली गलौज करने लगे। इस पर गोपी ने विरोध किया तो चारों ने मिलकर बांस से गोपी पर हमला बोल दिया। ये देख गोपी के भाई प्रेमचंद्र ने बीच बचाव का प्रयास किया। इसी बीच सुमित ने प्रेमचंद्र के सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। प्रेमचंद्र मौके पर ही गिर गया तो आरोपी दोनों भाइयों को मौके पर पड़ा छोड़कर फरार हो गए। दोनों घायलों को परिजन शाहाबाद सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया। प्रेमचंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को एसपी अमित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीओ उमाशंकर सिंह और कोतवाल महेश चंद्र पांडेय को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मेवाराम, उसकी पत्नी नन्ही, पुत्र सुमित और पुत्री शिवानी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें