फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मिले कोरोना संक्रमित, घर से भागा पॉजिटिव युवक भी मिला

विज्ञापन
फोटो-8- संक्रमित युवक के घर के बाहर पोस्टर चिपकाती आशा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों ही प्रवासी श्रमिक हैं। वहीं दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिलने पर घर से भागे युवक को भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जनपद में अब कुल संक्रमित 188 और 66 एक्टिव केस हैं। जबकि 119 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार देर रात लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई जांच रिपोर्ट में शहर के दो लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से एक शख्स (25) मानपुर का निवासी है और उसने लखनऊ में कोरोना की जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिला दूसरा व्यक्ति (26) कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिरवा दहिगवां का है। 15 जून को वह दिल्ली से परिवार के 15 लोगों के साथ वापस आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद लक्षण न दिखने पर होम क्वारंटीन कर दिया था। सात लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें उक्त युवक संक्रमित निकला है। उधर दूसरी ओर ग्राम तिरवा दहिगवां निवासी युवक (19) 18 जून को कोरोना पॉजिटिव मिला था। आधी रात पहुंची स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम को युवक के घर में ताला लटकता मिला था। युवक टीम के पहुंचने से पहले ही परिवार सहित घर से भाग गया था। कासिमपुर थाने के उप निरीक्षक ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में लगातार करीबी रिश्तेदारों से जानकारी जुटा रही थी। सोमवार सुबह चार बजे युवक गांव पहुंचा और वहां से ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम को फोन कर गांव में होने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिरवा दहिगवां के संक्रमित दोनों युवकों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
राभा में 3860 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के राभा निवासी युवक शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला था। इसके बाद सीएचसी पिहानी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने पूरे गांव की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। डॉ. जितेंद्र के मुताबिक 832 परिवारों के 3860 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी की जा रही है। उधर आजाद नगर और प्रगतिनगर में बैरीकेडिंग कराने के बाद सैनिटाइजेशन भी कराया गया। कोरोना संक्रमित मिले युवक के परिजनों से भी पूरी जानकारी जुटाई गई। कौशलपुरी में 569 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली के गेट कराए गए बंद
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खम्हौरा और सिरसा में पॉजिटिव व्यक्ति पाए जाने के बाद हरपालपुर कोतवाली में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोतवाली के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा ने बताया कि फरियादियों के अलावा आने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो-9-बीएसए आफिस स्थित अपने कार्यालय में आने वाले लोगों के हाथ सैनिटाइज कराते एमआईएस इंचार्ज शैल- फोटो : HARDOI

फोटो-6- आजादनगर में की गई बेरिकेटिंग और मौजूद लोग व पुलिस। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-7- आजादनगर में संक्रमित मिले युवक के पड़ोसियों से जानकारी लेती टीम। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें