फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टेबल-टेनिस में हरदोई ने लखनऊ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंडलीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन व टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता अंडर-14 बालक व बालिका दोनों वर्गों में हरदोई की टीम ने लखनऊ की टीम को शिकस्त दी। अंडर-17 बालिका वर्ग में हरदोई की टीम ने लखनऊ टीम को हराया। अंडर-19 बालिका में नाक आउट में हरदोई की टीम ने जीत दर्ज की। अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ की टीम ने लखीमपुर खीरी और हरदोई टीम को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के निर्णायक अनुराग मिश्र, दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अंडर-19 में सीतापुर की टीम ने हरदोई की टीम को, अंडर-17 में लखनऊ की टीम ने लखीमपुर टीम को और अंडर-14 में सीतापुर की टीम ने लखीमपुर खीरी की टीम को हराया। बालक वर्ग अंडर-19 में लखनऊ ने हरदोई, अंडर-17 में लखीमपुर खीरी ने हरदोई टीम को हराया। निर्णायक शाश्वत, शैलेन्द्र निगम, ज़ैदी सर्द, अतुल रावत रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अभिराम सिंह, सुशील कुमार शर्मा ने मेडल व शील्ड प्रदान की। अवधेश त्रिपाठी, हंस राज कुशवाहा, श्याम नारायण त्रिवेदी, राजबीर सिंह, आर के सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें