फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक कैंसिल रहेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोहरे के कारण बंद की गईं ट्रेनों का संचालन अब 15 फरवरी से नहीं शुरू हो पाएगा। रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनोें को फिलहाल 31 मार्च रद्द रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही आधा दर्जन अन्य ट्रेनें भी अलग-अलग दिनों में कैंसल रहेगी।
विज्ञापन

दिसंबर में कोहरा बढ़ने पर रेलवे ने अप और डाउन रूट की कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इन ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अब इनका संचालन शुरू करने की अवधि बढ़ा दी गई है। राज्यरानी एक्सप्रेस अप-डाउन, बनारस-बरेली एक्सप्रेस अप-डाउन, जनता एक्सप्रेस अप-डाउन व सियालदाह-आनंद विहार एक्सप्रेस अप-डाउन का संचालन फिलहाल 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब मेल मंगलवार को, डाउन पंजाब मेल गुरुवार को, सियालदाह एक्सप्रेस गुरुवार को, डाउन सियालदाह एक्सप्रेस शनिवार को, पंजाब मेल डुप्लीकेट बुधवार को, डाउन पंजाब मेल डुप्लीकेट गुरुवार को हरदोई नहीं आएगी। एडीआरएम मुरादाबाद अवनीश कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से रेलवे की अधिकृत साइट पर डिटेल साझा कर दी गई है। जल्द ही अधिकारियों को भी इस संबंध में आदेश भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें