फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व वकीलों के बीच वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संडीला। तहसील में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर बुधवार को एसडीएम व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के मध्य वार्ता हुई, लेकिन एसडीएम के गंभीर न होने के कारण वार्ता विफल हो गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित व मंत्री राजेश यादव ने बताया कि अब कार्यकारिणी अथवा आम सभा की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने पिछले दिनों तहसील में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर एक पत्र एसडीएम को लिखा था। उसमें अनियमितताओं का खुलासा किया गया था। इस पत्र की प्रतिलिपि डीएम व राजस्व परिषद के अध्यक्ष को भी भेजी गई थी। इसके बाद डीएम ने एसडीएम को पत्र लिखकर कहा था कि तहसील में व्याप्त समस्याओं को अधिवक्ता संघ से वार्ता कर दूर किया जाए। इसके बाद वार्ता के लिए बुधवार का दिन नियत हुआ। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित व मंत्री राजेश यादव के साथ कार्यकारिणी के लोग एसडीएम से यहां पहुंचे। यहां जब एसडीएम से वार्ता करने की बारी आई तो उन्होंने अधिवक्ताओं को कोई तवज्जो नहीं दी और टालने के लिए कह दिया कि सभी समस्याएं निपट जाएंगी। वकीलों ने समस्या रखी कि धारा 151/107/16 सीआरपीसी के चालान को थाने से सीधे न्यायालय भेजने का प्रावधान है लेकिन थानाें के सिपाही चालानी रिपोर्ट लेकर सीओ के यहां चले जाते हैं, इससे मुलजिमों के परिजनों से भारी वसूली की जाती है। इस पर तय हुआ था कि थानों से चालानी रिपोर्ट सीधे न्यायालय आएंगी। लेकिन अभी तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है। इसी प्रकार थाकबंदी से संबंधित मामलाें में पूरी फाइल सीधे एसडीएम न्यायालय से सीधे कानूनगो को भेज दी जाती है। जबकि इन मामलों पर तीन माह के अंदर निपटारा हो जाने का प्रावधान है। तमाम फाइलें कानूनगो के यहां से गायब हो गईं और वादकारी भटक रहे हैं। अधिवक्ताओं से वार्ता के दौरान एसडीएम राकेश कुमार इन इन समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी चले आए। शाम को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वार्ता पूरी तरह से विफल हो गई। क्योंकि एसडीएम राकेश कुमार समस्याओं के सामधान के लिए गंभीर नहीं हैं। जल्द ही कार्यकारिणी अथवा आमसभा की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने एसडीएम के व्यवहार पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


एसडीएम व वकीलों के बीच वार्ता विफल
क्रासर
बैठक के बाद अगली रणनीति तय होगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें