फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 घंटा देरी से आई राप्ती गंगा एक्सप्रेस

Sun, 31 Dec 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला/ हरदोई
विज्ञापन
रविवार की दोपहर स्टेशन पर घने कोहरे में आती ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोहरे की मार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोहरे ने ट्रेनों का टाइम टेबल बिगाड़ दिया है। रविवार को राप्ती गंगा एक्सप्रेस निर्धारित समय से 19 घंटा देरी आई। इसके साथ ही कई ट्रेनें भी घंटों विलंब से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में लोग स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते रहे। वहीं इंक्वायरी काउंटर पर दिन भर यात्रियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


डाउन ट्रैक पर चंडीगढ़ से सहारनपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़ सहारनपुर लखनऊ एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7.14 बजे से 4.30 घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। डाउन ट्रैक पर आनंद बिहार से मालदा टाउन जाने वाली ट्रेन संख्या 13430 मालदा टाउन निर्धारित समय रात 12.56 बजे से 11 घंटा, डाउन रूट पर शाहजहांपुर से बालामऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 54330 शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर निर्धारित समय 10.04 बजे से 2.07 घंटा देरी से आई। इसी तरह डाउन रूट पर अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 13050 पंजाब मेल डुप्लीकेट निर्धारित समय सुबह 9.35 बजे से 3 घंटा, डाउन रूट पर फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 13308 किसान एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 10.09 बजे से 3.30 घंटा, डाउन रूट पर देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 15002 राप्ती गंगा एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 12.13 बजे से 19 घंटा व डाउन रूट पर देहरादून से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 13010 दून एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 5.48 बजे से 2.53 घंटा देरी से आई।

इसी तरह अप रूट पर शक्ति नगर से बरेली जाने वाली ट्रेन संख्या 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस निर्धारित सुबह 10.12 बजे से 6 घंटा देरी से आई। अप रूट पर ढिबरूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7.08 बजे से 9 घंटा, अप रूट पर सियालदाह से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 13151 सियालदाह एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे से 2.30 घंटा व अप रूट पर हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 1.53 बजे से 12.30 घंटा देरी से आई। इस दौरान यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें