हरदोई। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सरकारी मशीनरी ने और तेजी पकड़ ली है। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए 19 रिटर्निंग अफसरों की तैनाती कर दी है।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि अहिरोरी में निर्वाचन अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी प्रणव पाठक को बनाया गया है।
बावन में सहायक अभियंता लोक निर्माण जयचंद सिंह, बेंहदर में सहायक अभियंता अभिषेक यादव, भरावन में सहायक अभियंता अनुराग मौर्य, भरखनी के सहायक अभियंता लघु सिंचाई पवन कुमार सिंह, बिलग्राम में सहायक अभियंता शर्मानंद तिवारी, हरियावां में सहायक अभियंता लोक निर्माण सुभाष चंद्र गुप्ता, हरपालपुर में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज सिंह को सौंपा है।
कछौना में अधिशासी अभियंता राजकीय जल प्रबंधन योजना आरके वर्मा, कोथावां में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर अविनाश आजाद, मल्लावां में खाद्य एवं औषधि विभाग के अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार, माधौगंज में डीआईओएस कार्यालय के लेखाधिकारी ब्रजेश कुमार शुक्ल, पिहानी में शारदा नहर के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम, सांडी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव को बनाया है।
सुरसा में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर जयप्रकाश वर्मा, शाहाबाद में कमिश्नर वाणिज्य कर वीरसिंह, संडीला में आरओ सहायक अभियंता लोक निर्माण वीरेंद्र नाथ शर्मा, टड़ियावां में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू एवं टोडरपुर में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
117 सहायक निर्वाचन अधिकारी को भी जिम्मेदारी
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की नामांकन प्रक्रिया के लिए 117 सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नामित किए गए हैं। ये अधिकारी चुनाव से संबंधित सारे कार्य करेंगे।
आठ आरओ रिजर्व में
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आठ निर्वाचन अधिकारियों को रिजर्व में भी रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन्हें दायित्व दिया जाएगा।