हरदोई। लोकसभा चुनाव को लेकर शहीद उद्यान में एक सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है, जिससे सेल्फी लेने के बाद सोशल मीडिया पर आते ही अन्य युवा भी मतदान को लेकर जागरूक होंगे।
नगर पालिका सदर ईओ जी लाल ने बताया कि 29 अप्रैल होने वाले मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए पालिका ने प्रयास किया है। तीन सेल्फी प्वाइंट चुनाव को लेकर तैयार हैं। अभी एक शहीद उद्यान में रखवाया गया है तो दूसरा कलक्ट्रेट परिसर में रखवाया जाएगा। तीसरे के लिए स्थान चयनित किया जा रहा है। उद्देश्य यही है कि लोग इस पर सेल्फी लें और अन्य लोगों को भी 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करें। ब्यूरो