फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविताओं के माध्यम से कविओं ने की वोट करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मतदाता जागरुकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को रसखान प्रेक्षागृह में मतदाता जागरुकता कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कविओं ने अपनी रचनाओं के जरिए वोट करने की अपील की व बाद में सभी ने सामूहिक रूप से मतदान करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि अपने मत का प्रयोग करते हुए हम अपने नेता का चयन कर सकते हैं। कवि सम्मेलन में लगभग एक दर्जन से अधिक कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों में श्याम त्रिवेदी पंकज, पवन कश्यप, श्रवण मिश्रा, सुनील बाजपेयी, अपूर्वा अवस्थी, डॉ. श्वेता सिंह, बांके बिहारी, हरि शंकर पांडेय, अजीत शुक्ला, आदर्श त्रिवेदी, सत्याधार, अमित कात्यांश व शोभित तोमर ने मतदाता जागरुकता पर अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
कवि पवन कश्यप ने सरस्वती वंदना व आओ हम मतदान करें...रचना प्रस्तुत कर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। कवि आदर्श द्विवेदी ने आप सब अपना मतदान कीजिए... कवि सुनील बाजपेयी ने देश कह रहा है, हम सभी का मतदान हो... कवि अजीत शुक्ला ने लोक तंत्र का पर्व आया... कवि अपूर्वा अवस्थी ने लोकतंत्र के महापर्व का आओ हम सम्मान करें.. कवि शोभित तोमर ने लोकतंत्र आत्मा है...आदि सुनाया। इस मौके पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट एकता सिंह, सीडीओ आनंद कुमार, डीडीओ राजितराम मिश्र, डीआईओएस बीके दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें