फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की भूमि से अवैध कब्जा हटवाएं जाए- प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल की भूमि से अवैध कब्जों को हटवाया जाए और अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। ये निर्देश मंगलवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य रजनीश दुबे ने दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की भूमि पर कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस पर अस्पताल प्रशासन की ओर से भूमि पर अवैध कब्जा होने की जानकारी मिली। उन्होंने जिला प्रशासन से अस्पताल की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को खाली कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के विषय में जानकारी ली। अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और संसाधनों के विषय में पूछा। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर को साफ रखने और मरीज और उनके तीमारदारों से सलीके से पेश आने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके रावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

तो आपको नहीं पता एबीसीडी
हरदोई। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शाक्य से अस्पताल के विषय में जानकारी ली तो वह किसी भी बात का सही से जवाब नहीं दे सके। इस पर प्रमुख सचिव ने उनसे कहा कि अस्पताल के विषय में आपको एबीसीडी तक नहीं मालूम। इसके बाद उन्होंने सीएमओ से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें