हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत ब्लॉकों में तैनात छह बीईओ के ब्लॉकों में परिवर्तन किया गया है।
प्रशासन को खंड शिक्षा अधिकारियों के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थी। डीएम ने उनके कार्य क्षेत्रों में बदलाव करने के निर्देश बीएसए को दिए। इसपर बीएसए हेमंतराव ने विकास खंड भरावन के बीईओ मनोज कुमार सिंह को संडीला ब्लॉक, संडीला की बीईओ सांत्वना शुक्ला को भरावन भेजा है। माधौगंज के बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा को ब्लॉक हरपालपुर और हरपालपुर के बीईओ नागेंद्र चौधरी को माधौगंज भेजा गया है। बीईओ मल्लावां राकेश पांडेय को बिलग्राम और बिलग्राम के बीईओ सुशील कुमार कनौजिया को मल्लावां की जिम्मेदारी सौंपी गई।