हरदोई। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जिले में कानून व्यवस्था में सुधार करने के लिए 31 उप निरीक्षक और 12 सिपाहियों के कार्य क्षेत्र बदले है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुुमार सोनकर को अतिरिक्त निरीक्षक शहर कोतवाली बनाया गया है।
पुलिस लाइन से एसआई रामलाल सोनकार को चौकी प्रभारी कल्याणमल, पुलिस लाइन से एसआई ओम प्रकाश त्रिपाठी को थाना अरवल, शाहाबाद के एसआई दयाराम साहनी को एसएसआई बिलग्राम, सुरसा के राजेंद्र प्रसाद को थाना अरवल, पुलिस लाइन से महेश सिंह को लोनार,राममिलन मिश्र को टड़ियावां, चंद्रभान सिंह को मल्लावां, उमाशंकर सिंह को मझिला, अमरेंद्र पाल सिंह को बघौली, जगजीवन राम को अतरौली, नरेश पाल सिंह को हरियावां, रंगनाथ सिंह को लोनार, देशराज यादव को बेनीगंज, कामता प्रसाद को हरपालपुर, कुंवर किशोर यादव को बेहटा गोकुल, अवधेश कुमार सिंह को पिहानी, हरिश्चंद्र सिंह को कासिमपुर, राम सुख को बेनीगंज, जितेंद्र राय को सांडी, श्री शरण मिश्र को सुरसा, रमेश चंद्र को हरपालपुर कोतवाली भेजा गया है।
एसआई मो. जावेद का चौकी पिहानी चुंगी से सरदारगंज चौकी का स्थानांतरण निरस्त उनको बिलग्राम भेजा गया है। कोतवाली मल्लावा के योगेंद्र सिंह को शाहाबाद, शहर कोतवाली के एसएसआई अरुणेश गुप्ता को एसएसआई मल्लावां, मल्लावां के अनुपम सिंह भदौरिया को बेहटा गोकुल, शहर कोतवाली की एसआई सुधा सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन माबूद रजा को प्रभारी चौकी जेल बनाया गया है। चौकी जेल के प्रभारी विजय नरायन दुबे को मल्लावां, हरपालपुर के जय वीर सिंह को बघौली, प्रभारी चौकी बस अड्डा संडीला के श्रवण कुमार को हरपालपुर भेजा गया है। इसके साथ 12 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है।